बलिया (रसड़ा)। नगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार की सुबह 10 बजे लूट की साजिश रच रहे दो बदमाशों को पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ धर दबोचा।
बिहार प्रांत के कटिहार जनपद कोढ़वा थाना के नवापुरा जोराबगंज निवासी कर्ण यादव, गणेश यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जगदीश चंद यादव ने सहयोगियों के साथ दोनों युवकों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की दो बाइक भी जब्त की गई। इसे अलावा 34 हजार नगद और एक मोबाइल जब्त किया गया। दोनों युवकों ने बीते 13 अप्रैल को राघोपुर चट्टी के समीप बैंक से पैसा निकालकर बाइक से घर जा रहे दो लोगों को निशाना बनाया था। यूनियन बैंक सेवा केन्द्र का संचालक चंद्रवार निवासी मनजीत राजभर एवं पीछे बैठेे रमाशंकर यादव से 80 हजार रुपये छीन लिया। इसके साथ ही नरहीं में 10 हजार रुपये की लूट सहित कई अन्य मामलों में दोनों युवक शामिल रहे।