फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट असली या नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कसेसर (हनुमानचट्टी) गांव में 21 मार्च की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरी दलित किशोरी के घटना स्थल के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में प्रेम-प्रपंच का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें मृतक किशोरी ने अपने प्रेमी चंदन को छोड़कर शेष प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी और अपने पापा से घृणित कार्य के लिए क्षमा मांगी थी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट मृतक किशोरी ने मरने से पहले लिखा था या घटना स्थल के पास किसी अन्य ने लिखकर रख दिया था। इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सुसाइड नोट की जांच एक्सपर्ट से कराने की तैयारी है, इसे एक्सपर्ट के यहां भेज दिया है।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के कसेसर (हनुमानचट्टी) निवासी मंगरु की 15 वर्षीय पुत्री गोल्डी उर्फ सोनम गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठवीं की परीक्षा देकर 21 मार्च को घर आई और शाम को करीब चार बजे शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया था। घटना स्थल के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें किशोरी ने लिखा था कि मेरे मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मैं अपने प्रेमी के बगैर जीवित नहीं रह सकती हूं। मुझे प्यार और परिवार दोनों चाहिए। किशोरी ने अपने प्रेमी चंदन को छोड़कर शेष प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। किशोरी ने अपने पापा से दु:ख देने की बात कहते हुए घृणित कार्य के लिए क्षमा याचना भी किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मृतक किशोरी के चाचा झगरू के तहरीर पर गांव के ही पुष्पा देवी, गुड्डू, अजय कुमार, अरविंद व विवेक कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देर रात सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के मिलान के लिए एक्सपर्ट के यहां भेजा जा रहा है, ताकि हकीकत सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें