फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ समते नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। कोर्ट के आदेश पर मनियर पुलिस ने तत्कालीन मनियर थानाध्यक्ष नन्हे लाल सरोज समेत नौ लोगाें के विरूद्ध एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर निवासी मांती देवी पत्नी प्रेमचंद्र राम तथा संजय व सर्वजीत पुत्रगण परमानंद के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। पीड़िता के तहरीर के अनुसार इस मामले में तत्कालीन मनियर थानाध्यक्ष नन्हेलाल सरोज के निर्देश पर कांस्टेबल राजकुमार गिरी व ओंकार सिंह यादव की देखरेख में 28 अक्तूबर 2014 को छह फीट ऊंची व 30 फीट लम्बी दीवार विपक्षी संजय व सर्वजीत पुत्र परमानंद, कन्हैया व रविंद्र पुत्र हीरा, अजय कुमार पुत्र सूर्यकांत, छितेश्वर वर्मा पुत्र गिरिजा वर्मा ने दीवार तोड़ दिया था। जबकि पीड़िता द्वारा कोर्ट द्वारा स्टे की आदेश की कापी भी दिखाई गई थी। बावजूद पुलिस ने एक न सुनी। पीड़िता थाने से लेकर आला अफसरों तक न्याय के लिए चक्कर लगाती रही। लेकिन कहीं से भी न्याय नहीं मिला और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। अंत में पीड़िता न्यायालय की शरण में गई। इस मामले में सीजेएम कोर्ट की अदालत ने दो दिन पूर्व सुनवाई करते हुए तत्कालीन मनियर थानाध्यक्ष नन्हेलाल सरोज, कांस्टेबल राजकुमार गिरी व ओंकार सिंह यादव के अलावा संजय, सर्वजीत, कन्हैया, रविंद्र, अजय कुमार, छितेश्वर के विरूद्ध एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसओ समेत नौ लोगों के विरूद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें