सिकंदरपुर। लड़की भगाने के आरोप में वांछित व पिछले तीन माह से फरार चल रहा युवक बुधवार की शाम युवती के पिता की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। विदित हो कि लड़की भगाने के आरोप में रितेश प्रजापति पुत्र रामप्रीत प्रजापति निवासी दूबा, थाना- दरौली, जिला- सिवान बिहार पर विगत तीन माह पूर्व लड़की के पिता के तहरीर पर सिकंदरपुर पुलिस ने धारा 363, 366, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। बुधवार की शाम लड़की के पिता ने चौकी प्रभारी सिकंदरपुर को सूचना दिया कि आरोपी मेरी लड़की को फोन करके कह रहा है कि मैं मनियर रोड स्थित गांधी आश्रम सिकंदरपुर के सामने खड़ा हूं, तुम आ जाओ। हम लोग यहां से भागकर कहीं दूर चले जायेंगे। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।