कस्बा स्थित चौराहे पर गुरुवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान कैंची लगने से एक युवक घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को आसपास के लोगों ने सीएचसी बांसडीह पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय के पोखरा निवासी विश्वजीत शर्मा बांसडीह कस्बा स्थित चौराहे पर रेफ्रीजरेटर बनाने की दुकान चलता है। दुकान के बगल में एक फूल माला बेचने वाले की दुकान है। गुरूवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान दोनों दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि फूल के दुकानदार ने कैंची से विश्वजीत के पेट में घोंप दिया। जिससे विश्वजीत गंभीर रुप से घायल हो गया।