फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रखा आलू उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में रविवार की रात दो हथियारबंद बदमाशों ने लेखपाल अजीत यादव के घर दस्तक दी। उनके मौजूद न रहने पर दोनों बदमाशों ने उनके दरवाजे के पीछे खेत में कुड़ाई कर रखा हुआ आलू उठा ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने बैरिया पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दयाछपरा निवासी अजीत यादव बैरिया तहसील में लेखपाल हैं। रविवार की रात वह अपने रिश्तेदारी में किसी मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच रात में दो हथियारबंद बदमाश उनके दरवाजे पर आ गए। आसपास के लोग अभी जगे थे। इस कारण दोनो वहां से चले गये, लेकिन लेखपाल के खेत में रखा आलू उठा ले गए। सुबह वापस आने पर सारी कहानी अजित यादव को मालूम हुआ तो उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें