फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव में सोमवार की देर शाम जमीन विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर चले लाठी डंडे के संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षो की सूचना पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। जमीन को लेकर दो पक्षो में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षो में ईंट पत्थर एवम लाठियां चटकने लगी। संघर्ष में एक पक्ष से मुराली यादव (36) मनसोख (28) एवं धनसेठ यादव (18) पुत्रगण नर सिंह यादव तथा दूसरे पक्ष के मलख यादव (25) एवं भारत यादव (34) पुत्र गण भुलुई यादव परमहंस यादव (19) पुत्र लक्ष्मण यादव घायल हो गए। इलाज के दौरान दो युवक मुराली यादव एवं मनसोख की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें