फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर 12 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार की सुबह जगने के बाद हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय का परिवार प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया। पीड़ित के घर में एक बीमार औरत कमरे में सो रही थी, जबकि पुरुष घर के बाहर सोए हुए थे। इसीबीच चोर छत के सहारे आंगन में उतर गए और कमरे के दरवाजा का ताला तोड़ बक्से में रखा सात तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 50 चांदी के सिक्के तथा 12 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार की सुबह हुई। इस पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन की। पीड़ित ने चोरी की लिखित तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें