फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने पी कीटनाशक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उंभाव थाना क्षेत्र के तरछापार ग्राम में सोमवार को दोपहर पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अचेत किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया । जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तरछापार ग्राम निवासी कल्पनाथ ने अपने पुत्र निर्भय (16) को किसी बात पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध किशोर घर पहुंचा और कृषि कार्यों के लिए रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। आनन-फानन में अचेत किशोर को सीएचसी सीयर ले जाया गया । जहां गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें