फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर दो ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट मार्ग पर गुरुवार की सुबह 8 से 10 की संख्या में बदमाशों ने असलहे के बल पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ मारपीट कर नकदी समेत मोबाइल सेट और सोने की अंगूठी छीन ली। इस दौरान शोर मचाने पर आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचने लगे जिन्हें देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन की। इस संबंध में पीड़ितों ने फेफना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के शकरपुर ग्राम पंचायत निवासी समीर राय पुत्र दीनानाथ राय व देवानंद गिरी पुत्र विद्यासागर गिरी बलिया में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। दोनों नगर के सत्कार पैलेस मालदेपुर मोड़ के पास एक किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की भांति सुबह स्नान के लिए गंगा घाट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खेत में बैठे करीब 8 से 10 लोग अचानक सामने आ गए और चाकू तमंचा से हमला कर दिये। इस हमले में समीर राय की सोने की अंगूठी व पर्स में रखा । 6000 तथा देवानंद गिरी के अंगूठी व पर्स में रखा। 16000 और मोबाइल छीन लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग बचाने के लिए दौड़े जिन्हें देखकर बदमाश सामान लेकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। दोनो घायल ने जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया। फेफना एसओ के के तिवारी ने बताया कि टमाटर तोड़ने को लेकर विवाद हुआ है, अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें