फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15 लोगों की रिहायशी झोपड़ी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर दलित बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं घर में रखा हजारों रुपये नकदी, दैनिक उपभोग के सामान, बिछौना, चौकी, फर्नीचर, बर्तन, अनाज सब कुछ आग की भेंट चढ़ा गया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। दामोदरपुर गांव में शनिवार की दोपहर अचानक हीरा की झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए बगल में स्थित हीरा राम, भुवनेश्वर, भोला, वीरेंद्र राम, संतोष राम, सरल राम, जगदीश राम, बालकिसुन, वीरेंद्र कुमार, भरत, अमर, बुद्घू, श्रीराम, रामनाथ, हरिश राम की झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। जिससे झोपड़ी में रखा नकदी, आभूषण, अनाज, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। आग की विभीषिका के बाद परिवार के लोग खाली आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें