फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर मारपीट, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में बुधवार को डीह की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव निवासी मोहन बिंद और जय प्रकाश बिंद के बीच डीह की जमीनी को लेकर विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व ईट-पत्थर जमकर चले। जिसमें एक पक्ष के बीरेंद्र बिंद (45), दीनबंधु (40), सोने लाल (42) तथा दूसरे पक्ष के जयप्रकाश (55), राजकुमार (40), अंजनी (22) सहित 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर पर बलवा और मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें एक पक्ष से आठ व दूसरे पक्ष से पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें