गड़वार। थाना क्षेत्र के खडीचा हनुमान मंदिर के समीप बाइक असंतुलित हो जाने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के करम पुर निवासी जठल यादव (48) व केसरी पुर थाना सुखपुरा निवासी विनोद चौहान (28) सुखपुरा से गड़वार आ रहे थे कि अचानक खडीचा मोड़ पर बाइक असंतुलित हो गई और खाई में गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।