फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से आधा दर्जन झोपड़िया राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की नई बस्ती में बुधवार की देर शाम खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन झोपड़ियां सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी जीऊत के परिवार की महिलाएं अपनी झोपड़ी के अंदर शाम को चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से एक चिंगारी चिटककर झोपड़ी पर चली गई। जिससे झोपड़ी में आग लग गया। आग की लपटों को देख महिलाएं शोर मचाते झोपड़ी के बाहर भागी। आग बुझाने के लिए गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के रामनाथ, लक्ष्मण और राजनाथ की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें