बलिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय व प्रभारी निरीक्षक हल्दी की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम चार किग्रा 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मुखबिर से स्वाट प्रभारी को सूचना मिली कि हल्दी थाना क्षेत्र के पचरूखिया ढाले पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर खड़ा है, जो किसी का इंतजार कर रहा है। अगर तेजी बरती जात तो वह पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट प्रभारी व हल्दी प्रभारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चारर किग्रा 600 ग्राम गांजा के साथ थाना क्षेत्र के अगरौली दोपही निवासी अभियुक्त बिजेंद्र दूबे पुत्र स्व. बालेश्वर दूबे को गिरफ्तार को एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया। पकड़े गए गांजे की कीमत 30 हजार रुपये है। पुलिस की माने तो अभियुक्त पूर्व में भी गांजा तस्करी व अन्य प्रकरण में कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त पर हल्दी थाने में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।