फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में जीप क्षतिग्रस्त, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा रास बिहारी नगर एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह बैरिया तरफ से आ रही ट्रक ने खड़ी जीप में टक्कर मर दी। जिसमें जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जीप मालिक पप्पू सिंह निवासी मझौंवा भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैरिया की तरफ से ट्रक आ रहा था अभी वह रासबिहारी नगर ही पहुंचा था कि सामने सड़क किनारे खड़ी जीप से टकरा गई। जिसमें जीप क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ड्राइवर पप्पू पासवान (32) निवासी पचरुखिया को आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें