बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के पांडेय के छपरा के समीप शनिवार की सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में रजत कुमार शर्मा (24) पुत्र हरेराम शर्मा, उमेश (22) पुत्र गोपाल प्रसाद व प्रदीप यादव (21) पुत्र सुदर्शन यादव निवासीगण कृपालपुर शामिल हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर बलिया की तरफ जा रहे थे, वहीं पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ जा रहा था। लेकिन पिकअप चालक बीच राह अपनी गाड़ी रोक कर घुमाने लगा। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक पिकअप से टकरा गया। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।