फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर में आग लगी, अफरातफरी
विज्ञापन

बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर छह में बुधवार की शाम एक चाय की दुकान में रखे सिलिंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की उठती लपटों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे बहुत बड़ा हादसा टल गया। वार्ड नंबर छह चरण सिंह त्रिमुहानी निवासी मनीष गुप्ता की चाय की दुकान अस्पताल गेट के पास स्थित है। किसी व्यक्ति ने थोड़ी देर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर दुकान में रख दिया और चला गया। उधर, दुकानदार चाय बनाने में व्यस्त था। थोड़ी देर के बाद सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख दुकान में भगदड़ मच गई और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान उभाव के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे तथा भीड़ हटाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई। इससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें