रसड़ा। क्षेत्र में छोटी-मोटी घटनाओं के बीच होली पर्व सकुशल संपन्न हो गया। मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। पुलिस लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर चले लाठी-डंडे के संघर्ष में छबिला राजभर (56) पुत्र तूफानी राजभर जयराम राजभर (47) पुत्र जगन्नाथ राजभर रवि (19) पुत्र श्रीराम राजभर कुमारी संगीता (14) पुत्री जय राम दुर्गावती (42) पत्नी जयराम, राजकुमार (23) पुत्र नीबू लाल घायल हो गए । गढ़िया मारपीट में मुकेश शर्मा (30) घायल हो गया। होली सकुशल संपन्न होने पर शासन-प्रशासन ने राहत की सांस ली।