फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह रोड थाना के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पोस्ट शेर में कूड़े को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें राकेश सिंह (45) अखिलेश सिंह (40) से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पोस्ट शेर गांव में पप्पू सिंह अपने घर का कूड़ा साफ कर राकेश सिंह के दरवाजे पर लगा दिया। जिस पर राकेश सिंह ने विरोध किया तो पप्पू सिंह तथा उनके घर की महिलाएं सहित दो अज्ञात लोगों ने राकेश सिंह पर ईट, लाठी से हमला बोल दिया। जिसे देख कर छोटे भाई अखिलेश सिंह ने बीच बचाव करने लगे इस दौरान उनसे भी लोगों ने मारपीट शुरू कर दिए। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में इलाज कराने गये। जहां डॉक्टर ने घायलों का मेडिकल कराकर राकेश सिंह को भर्ती कर दिया तथा अखिलेश सिंह को इलाज कर घर भेज दिया। पीड़ित अखिलेश सिंह ने थाने में तहरीर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें