फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर खुलेआम बिका शराब और बीयर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड(बलिया)। गांधी जयंती पर शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ीं। शासन की पाबंदी के बावजूद नगर क्षेत्र में खुले तौर पर ऊंचे मूल्य में शराब, बीयर की जमकर बिक्री की गई। प्रशासनिक अमला शासन के निर्देश के फरमान के प्रति किस कदर गंभीर और संवेदनशील है, इसका नजारा गांधी जयंती पर नगर के शराब की दुकानों पर प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिया। राष्ट्रीय पर्व पर प्रदेश शासन ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है, लेकिन नगर क्षेत्र में शराब विक्रेताओं ने पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से शासन के निर्देश को निष्प्रभावी बना दिया। गांधी जयंती पर शराब विक्रेताओं की चांदी रही। इस दिन विक्रेताओं ने दुकान बंद रखने की सिर्फ खानापूर्ती की, निर्धारित मूल्य से करीब डेढ़ गुना मूल्य पर शराब और बियर बिकी। गांधी जयंती पर शराब की बिक्री ने शराब विक्रेताओं, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के गठजोड़ का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें