फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद गांव में मां की डांट से क्षुब्ध अंजू (19) वर्ष पुत्री अमरनाथ राम नें शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया दिया। वहां से परिजन उसे किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। लोगों की मानें तो शुक्रवार की शाम किसी बात पर अंजू को उसकी मां ने डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर अंजू ने कुछ देर बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार वाले इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें