रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में गुरुवार की सुबह आठ बजे जमीनी विवाद के मारपीट में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी। एक जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसमें नंदन (18 ) पुत्र श्रवण दीपचंद (32) पुत्र ओमप्रकाश तारा देवी (30 ) पत्नी दीपचंद संगीता (14) पुत्री दीपचंद ललिता (55) पत्नी सरवन नीतू (35 ) सुभाष घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।