रसड़ा। कोटवारी मार्ग स्थित डेहरी गांव स्थित रविदास मंदिर के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली निवासी मुन्ना यादव पुत्र जगदंबा यादव एवं नगरा थाना के विसरुप निवासिनी राजकुमारी देवी पत्नी त्रिभुवन यादव बाइक से घर जा रहे थे। स्विफ्ट डिजायर ने पीछे से धक्का मार दिया। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसमें मुन्ना यादव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।