नगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दोनों किशोरियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। बैरिया थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी मनीषा (16 ) संजय गुप्ता अपने घर में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, उधर बांसडीह कोतवाली क्षेत्र केवरा गांव में शुक्रवार की शाम एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों मे झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। केवरा गांव निवासी माया (16) रामेश्वर पटेल अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों मे झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।