ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
बेल्थरारोड । उभाव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम में शुक्रवार को खेत जोतने जा रहा ट्रैक्टर के पोखरी में पलट जाने से उस में दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अवायां ग्राम निवासी विष्णु मौर्य (22) पुत्र शिव शंकर ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार को खेत जोतने के लिए पोखरी के किनारे से गुजर रहा था कि इस बीच असंतुलित होकर ट्रैक्टर पोखरी में गिर कर पलट गया जिससे पानी में दबकर विष्णु की मौत हो गई ।जेसीबी से ट्रैक्टर और विष्णु के शव को पोखरी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।