बलिया। जनपद में पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा ने मंगलवार कर देर रात मुखबिर की सूचना पर बेरूआरबारी मार्ग स्थित सिंघानिया धर्मकांटा के समीप से एक ट्रक पर लदे 11 पशुओं को बरामद किया। वहीं बिहार प्रांत के जिला सारण के थाना गरखा के डुमरिया निवासी बृजेश कुमार राय पुत्र रामविनय राय, मनियर थाना क्षेत्र के गोड़ौली निवासी विरेंद्र यादव पुत्र स्व. रामसुंदर, खेजुरी थाना क्षेत्र के सैयदपुरा निवासी शौकत पुत्र गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।