फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहरदिवारी फांद चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम सभा अंतर्गत नई बस्ती जवही में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोर चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्घ तहरीर दी। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर (नई बस्ती जवहीं) निवासी विशवंभर चौबे के घर मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। इसी बीच किसी समय चोर घर का चहारदीवारी फांद कर आंगन में उतर गए, जहां कमरे का दरवाजा खोल कर उसमें रखी आलमारी का ताला तोड़ कर 11 हजार नगद तथा दो बक्सा व चार अटैची घर से 500 मीटर दूर बगीचे में ले जाकर ताला तोड़ सारे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला व सामान बिखरा देख दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि हार दो, कंगन दो जोड़ा, मंगलसूत्र दो, चूड़ी आठ, नथिया दो, झुमका दो जोड़ा, कान का टप्स दो जोड़ा आदि चोरों ने चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें