फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, तीन महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उंभाव थाना क्षेत्र के पलिया गांव स्थित दलित बस्ती में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीरावस्था के चलते दंपत्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पलिया ग्राम में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। सोमवार को मामले ने तूल पकड़ लिया और लाठी डंडे से लैस हो दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। जमकर मारपीट होने लगी, जिससे एक पक्ष के अवधेश (45), उनकी पत्नी रेशमा (40), त्रिभुवन (20) और दूसरे पक्ष के खूब लाल (50), मुन्ना (28), सुशीला (38), विद्यावती (45) घायल हो गए। गंभीरावस्था के चलते अवधेश और पत्नी रेशमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें