फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक को धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुवह 10 बजे नगर के श्रीनाथ बाबा रोड स्थित बनिया बाँध मोड़ के समीप एक हफ्ता पूर्व शो रूम से की गई चोरी की बाइक के साथ एक युवक को धर दबोचा। नगर के होण्डा साई एजेंसी में 25 नवंबर की रात्रि में एजेंसी का शटर खोल कर एक नई बाइक समेत कंप्यूटर सेट चोर उठा ले गए थे। जिसकी तहरीर संचालक कस्बा निवासी सच्चितानंद सिंह की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। रविवार की सुबह नगर के महावीर अखाड़ा निवासी रवींद्र राजभर पुत्र गौरी शंकर राजभर एक बाइक से कहीं जा रहा था कि सूचना पर कोतवाल जगदीश चन्द यादव, सिटी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई श्रीराम यादव ने घेराबंदी कर बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। युवक होंडा साईं का कर्मचारी था। जांच पड़ताल से पता चला की जिस बाइक से जा रहा था वह शो रूम से हुई चोरी की बाइक थी। निशानदेही पर उसके घर से कंप्यूटर सहित सेट भी बरामद कर लिया। पुलिस की 48 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी सफलता है। शुक्रवार की रात्रि में एटीएम कार्ड बदलकर रुपया ऐंठने वाले दो युवकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें