रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सिसवार खुर्द गांव से एक माह पूर्व गायब हुई युवती के पिता के तहरीर पर पुलिस ने रविवार को स्कूल प्रबंधक समेत पांच लोगों पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया है। सिसवार खुर्द निवासी सत्येन्द्र यादव पुत्र चन्द्रिका यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 23 अक्तूूबर 2017 को कानपुर देहात जनपद भोगनीपुर थाना के नाथुआपार निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया। युवक भीमपुरा स्थित एक कॉलेज में कर्मचारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रबंधक से पूछने बताया कि लड़की को बुला देंगे। लेकिन मेरी पुत्री अभी तक नहीं आई है। आशंका जताई की मेरी पुत्री की हत्या भी की जा सकती है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक समेत पांच लोगों पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।