फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव में पानी निकासी को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। जिसमें छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव में कई दिनों से पानी निकासी को लेकर मैना और तोता के बीच में तू-तू, मैं-मैं हो रहा था। मंगलवार की सुबह में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक तरफ से मैना (60)। वहीं दूसरी तरफ से तोता (65), रजिंदर (40), रवींद्र (35), सुग्रीव (10), अकादमी देवी (7) वर्ष घायल हो गए। मामले की जानकारी होते ही हनुमानगंज चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा कुछ लोगों को थाने भेज दिया। घटना की तहरीर पुलिस ने ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें