फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा संग इनामियां दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरा प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी विनीत कुमार राय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर निछुआडीह मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर फेफना थाना क्षेत्र के औंदी पियरिया गांव निवासी विजय रावत उर्फ कल्लू रावत पुत्र हीरा रावत तथा चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला गांव निवासी त्रिलोकी सिंह पुत्र स्व. मारकंडेय सिंह हैं। जिनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक बाइक व 1700 रुपया पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपया इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें