फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत में आठ वर्षीय बालक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के समीप धान के खेत में आठ वर्षीय बालक का शव बृहस्पतिवार की देर शाम मिला। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम सावन नहर पुलिया से 100 मीटर दूरी पर एक बालक का शव धान के खेत में पुआल से ढका हुआ मिला। जिसे भैंस चराने वाले चरवाहों ने देखा और इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। बालक की शिनाख्त नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव निवासी विजय बहादुर शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र अंशु शर्मा के रूप में की गई। परिजनों की माने तो मृतक बालक सात तारीख की शाम करीब पांच बजे से घर से गायब था। जिसकी काफी छानबीन के बाद परिजनों ने आठ तारीख को दिन नगरा थाने में तहरीर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बालक के पिता के तहरीर पर धारा 363 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें