फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के टेंगरही ढाला हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह स्कार्पियो के धक्का से टेंगरही निवासी तीन युवक घायल हो गए। स्कार्पियो धक्का मारने के बाद दक्षिण दिशा की खाई में गिर गई। जहां से स्कार्पियो सवार भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। जहां दो युवकों का इलाज करके छोड़ दिया गया। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारण अभी भी जिला चिकित्सालय में भर्ती है। बताया जाता है कि टेंगरही निवासी काशी सिंह (18), सुमित यादव (20) व मनु यादव (19) प्रतिदिन की तरह आर्मी की तैयारी के लिए एनएच 31 पर दौड़ रहे थे। भोर में एक तेज गति से जा रही स्कार्पियो का टायर फट गया और तीनों युवकों को टक्कर मारते हुए दक्षिण दिशा में स्थित गड्ढे में जा गिरी। स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं पुलिस ने स्कार्पियो चालक ग्राम भीमनगर थाना वीरपुर सुपौल बिहार निवासी राजेश पासवान को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकलवा कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें