फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चिकित्सक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (बेल्थरारोड) । नगरा मार्ग पर गुरुवार को अवायां ग्राम के पास अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार चालक चिकित्सक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायल चिकित्सक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगरा थाना क्षेत्र के ईनामीपुर निवासी चिकित्सक डॉ शिवानंद राम मऊ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन ड्यूटी करने के लिए नगरा मार्ग होकर जा रहे थे कि अवायां ग्राम के पास अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे पेड़ धराशाई हो गया तथा कार क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से चिकित्सक की नाजुक हालत देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें