सुखपुरा थाना क्षेत्र के स्थानीय बिंद बस्ती में अवैध रूप से बन रहे कच्ची शराब की सूचना पर आबकारी पुलिस व सुखपुरा पुलिस ने छापेमारी की ,जिसमें करीब 1000 लीटर कच्ची शराब नष्ट हुआ। मौके पर कई भट्ठियां नष्ट कर दी गईं। सुखपुरा थाना इंचार्ज संजय द्विवेदी को सूचना मिली कि स्थानीय बिंद बस्ती में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाकर बेचा जा रहा है। मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग के पहुंचते ही अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोग वहां से भागने में सफल हो गए, लेकिन जमीन के अंदर गड़ा करीब 1000 लीटर कच्चा शराब पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया तथा अवैध रूप से संचालित हो रहे दर्जनों भट्ठियों को तोड़ फोड़ दिया।