सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कोथ गांव में शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोथ गांव निवासी रूपा (25) पत्नी अरमान पारिवारिक कलह से तंग आकर शुक्रवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा ली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए। इस दौरान मायके वाले भी पहुंच गए और प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।