फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बाद बाजार के हनुमान चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से वध के लिए ले जा रहे छह पशुओं को बरामद करने के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान चालक पुलिस दल पर फायरिंग कर भागने में सफल हो गया। हनुमान चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भीमपुरा की तरफ से पशुओं से लदा एक पिकअप नगरा की तरफ आ रही है। इस सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस के अनुसार पिकअप का चालक पुलिस को कुचलने का प्रयास कर फायरिंग कर भाग निकला। पुलिस ने आगे बैठे तस्कर को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंकुर निवासी वीरचंद्रहा बताया। पुलिस को पिकअप के अंदर छह पशु मिले। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि नए शासनादेश के अनुसार पशु तस्करी के धंधे में लिप्त तस्करों के विरुद्घ गैंगेस्टर व एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें