फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेर हत्याकांड : एक आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह हत्याकांड मामले में एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जबकि दो आरोपी बाप-बेटे और तीसरे आरोपी पूर्व प्रधान राजनारायण सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लेकिन एक आरोपी सागर सिंह अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह की हत्या गोपालपुर गांव में 21 मई 2017 को वैवाहिक कार्यक्रम में जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी। मृतक सुमेर सिंह के बड़े पुत्र अमित सिंह के तहरीर पर पुलिस ने बहुआरा निवासी पूर्व प्रधान राजनारायन सिंह, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह व सागर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर किया था। आरोपी जितेंद्र व उसके पुत्र धमेंद्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

वहीं कुर्की की नोटिस चस्पा होने के बाद पूर्व प्रधान राजनारायण सिंह ने भी तीन दिन पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। अब केवल चौथा आरोपी सागर सिंह अब भी फरार चल रहा है। इस बाबत बैरिया सीओ त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि तीन आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। चौथे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अगर चार से पांच दिन में आरोपी की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें