बेल्थरारोड (बलिया)। कम अवधि में धन दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों ऐंठने वाली फाइनेंस कंपनी के लापता हो जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। कार्रवाई पीड़ित नगर निवासी आनंद जायसवाल की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के आधार पर की गई है। आनंद ने शिकायत की थी कि उसने कोलकाता की फाइनेंस कंपनी के स्थानीय कार्यालय में वर्ष 2014 में धन जमा किया। निर्धारित समय पर जब भुगतान लेने कंपनी के कार्यालय पहुंचा तो कंपनी गायब मिली। कंपनी में कार्य करने वालों से पूछने पर धमकियां मिलने लगी। उसने जालसाजों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जमा की गई धनराशि दिलवाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। उल्लेेखनीय है कि फाइनेंस कंपनी 60 से अधिक लोगों का कई करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई है।