बांसडीहरोड। क्षेत्र के बघौता नारायणपुर गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के नारायणपुर बघौता गांव में बीते कई माह से राधेश्याम प्रसाद और शिवबहादुर बिंद के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के राधेश्याम प्रसाद (50), अमरजीत कुमार (23), कुमारी लक्ष्मी (18) पुत्री राधेश्याम तथा दूसरे पक्ष के शिवबहादुर बिंद (40) घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल दूसरे रहा है।