फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने भाई को मारा चाकू , भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार की सुबह दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबाबू (32) और उसके छोटे भाई श्याम बाबू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि श्याम बाबू ने अपने बड़े भाई रामबाबू की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू सहित युवक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों के पिता ने पुलिस को बताया कि मैं बाहर हूं, घर आकर देखता हूं क्या मामला है। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें