फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान का तोड़ा शटर, कैश बाक्स उडाए करीब एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर से सटे मिश्रौली मार्ग स्थित पूर्वांचल सिनेमा के निकट गुरुवार की रात चोरों ने दवा की दुकान का शटर तोड़कर कैश बॉक्स में रखा करीब एक लाख रुपये नगद चुरा लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। सुबह दुकान के खुले शटर को देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, पुलिस जांच कर रही है। मिश्रौली मार्ग पर विश्वकर्मा मेडिकल एजेंसी स्थित है। दुकानदार हरेराम शर्मा गुरुवार को दुकान बंद कर अपने आवास में सोने चले गए। आधी रात के बाद हौसला बुलंद चोरों ने लोहे के राड से दुकान का शटर को तोड़ दिया तथा दुकान में घुस काउंटर में रखा करीब एक लाख रूपये पर हाथ साफ कर करने के बाद फरार हो गए। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। दुकानदार हरेराम ने पुलिस को तहरीर सौंप प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें