फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के उसरहा (पड़री) गांव निवासी युवा कारोबारी की शनिवार की सुबह बिहार के पटना में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात कारोबारी का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। क्षेत्र के उसरहा (पड़री) गांव के ललिता यादव का 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार यादव उर्फ गोलू पटना में फुलवारी शरीफ के समीप अपने पिता तथा भाइयों के साथ तीन वर्षों से रहकर स्टील रेलिंग आदि का काम करता था। शनिवार को सुबह कुछ लोगों ने विजय को ऑर्डर देने के बहाने फोनकर बुलाया और चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोलू को घायलावस्था में अस्पताल लेकर गई जहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत पटना रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन गोलू के शव को लेकर गांव पहुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें