बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा स्थित एक चश्मे की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 65 हजार रुपये उड़ा दिए। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह दुकानदार को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। जगदीशपुर चौराहा स्थित विनोद कुमार की चश्मा की दुकान कई सालों से है। सोमवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इस दौरान देर रात आए चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कैश पेटी भी तोड़ दिया। जिसमें रखा करीब 65 हजार पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का टूटा ताला देखकर इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार विनोद कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।