बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में रविवार की सुबह एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अगर संडा निवासी अभिषेक चौरसिया (22) पुत्र जवाहिर चौरसिया रविवार की सुबह घर में फांसी लगा कर आत्महत्या करना चाहा। युवक पालिटेक्रिक करने के बाद एक साल से इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहा था। तबीयत खराब होने पर दो दिन पूर्व घर आया था। खुदकुशी के प्रयासों का पता नहीं चल सका।