फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरे मासूम की मौत, दम्पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र खरहाटार गांव के समीप एक बच्चे को बचाने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार दम्पति सहित मासूम गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उधर, तीन थाना क्षेत्रों हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी संतोष कुमार (32), पत्नी ममता (28) एवं दुधमुहे मासूम को लेकर बाइक से बांसडीहरोड के सती माई स्थान से दर्शन पूजन कर घर वापस आ रहे थे। इसबीच खरहाटार गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया जिसको बचाने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गाव निवासी लक्ष्मण सिंह (42) व सुगी सिंह (25) चाचा भतीजा बिहार प्रांत के सारण जिले के एकमा गांव से तिलक में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे। अभी जयप्रभा सेतु पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देते समय सेतु पर बने गड्ढे से निकले सरिया में बाइक का चक्का फंस गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई । जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां लक्ष्मण सिंह की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं उभाव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी सोनू कुमार(19) मनीष (25) बाइक से नगरा के तरफ से बेल्थरारोड जा रहे थे। अभी दोनों युवक नगरा बाजार के बेल्थरारोड मार्ग पर एसबीआई के शाखा के समीप ही पहुंचे थे इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सोनू कुमार ट्रक के नीचे चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साथी युवक मनीष सुरक्षित बच गया। आसपास के लोग घायल युवक को पीएचसी नगरा पर पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फेफना : कस्बा के दलित बस्ती के नजदीक फेफना- गड़वार मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर पर कनैला गॉव निवासी रतन वर्मा पुत्र गोवर्धन वर्मा (25) असंतुलित हो कर बाइक से गिर गया। गिरते ही पीछे से आ रही ट्रक की जद में बाइक सवार दोनों युवक आ गये। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें