हल्दी। चट्टी पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार को 36 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है। बैक परिसर में खड़े एक लड़के से विड्रॉल भरवाकर पैसा निकाली। अभी पैसा हाथ में ही ली थी कि एक युवक ने चेंज मांगा। पीड़िता ने चारों गड्डी उस लड़के को दे दिया। इसके बाद लड़के ने भी एक रबड़ लगा रुपया दे दिया। जिसके ऊपर नीचे दो -दो हजार का नोट लगा था। महिला जैसे ही पैसा हाथ में लिया। वैसे ही वह युवक गायब हो गया। महिला ने पैसे की गिनती की तो टोटल चार हजार रुपये ही था। जिससे महिला को 36 हजार रुपये का ठगी का शिकार होना पड़ा।