फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय कसबा के चौक के पास शुक्रवार की रात में शॉर्ट सर्किट से एक दर्जी की दुकान में आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखे सारे कपड़े और मशीन जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने के प्रयास में दर्जी भी झुलस गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। दुबारी के दल्लीपूर पुरवा निवासी अमरेश पुत्र शंभू प्रसाद दुबारी चौक के पास एक भाड़े के कमरे में सिलाई का काम करता है। शुक्रवार की शाम को वह रोजाना की तरह दुुकान बंदकर घर चला गया। इधर रात में शार्ट सर्किट से उसकी दुकान में आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने अमरेश को सूचना दी। सूचना पाकर अमरेश दुकान पर पहुंचा और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में छह सिलाई मशीनें, एक इंटरलाकिंग मशीन तथा ग्राहकों के कपड़े आदि सामान सहित नकद 1500 रुपये जलकर राख हो गए। अमरेश का इलाज कसबे के एक डॉक्टर से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें